पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुमला में हाथियों ने महिला को मार डाला

गुमला में हाथियों ने महिला को मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोलबा (गुमला)| जंगलीहाथियों ने शनिवार की रात बोलबा के कादोपानी गांव निवासी महिला बिरजिनिया टोप्पो को कुचल कर मार डाला। हाथियों के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों का शोर सुनकर महिला घर से भाग रही थी। इसी दौरान हाथियों ने उसे कुचल दिया। इसके बाद तीन ग्रामीणों तरसियुस केरकेट्टा, फलीन्द्र सिंह और रोजालिया केरकेट्टा के घर को ध्वस्त कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर गांव पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मृतका बिरजिनिया की आश्रित रोजालिया टोप्पो को 20 हजार रुपए प्रदान किए। हाथियों ने आधा दर्जन ग्रामीणों की फसल भी बर्बाद कर दी है। हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों का साथ देने पहुंचे वन अधिकारियों के अलावा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरसा मांझी, मुखिया शशिकला तिर्की, झापा जिलाध्यक्ष मतियस बागे, वासुदेव अमात, कुुमुदनी अमात और बरातू नायक हाथियों को भगाने में लगे हुए हैं।



वनपाल रामचंद्र राम थदेयुस खलखो गांव में कैंप कर हाथियों को भगाने तथा मशाल आदि का प्रबंध कर ग्रामीणों के बचाव में लगे हुए हैं।