पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रातू में जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र निबंधन पर हुई कार्यशाला

रातू में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र निबंधन पर हुई कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातू| प्रखंडमुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र के निबंधन के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पांच प्रखंड रातू, बुढ़मू, खलारी, चान्हो मांडर के पंचायत सचिव शामिल हुए। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी हृदय कुमार ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की उपयोगिता के साथ उनके महत्व से संबंधित जानकारी दी। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ देवदास दत्ता ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के निबंधन की समयावधि बताई। साथ ही बताया कि जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र का निबंधन 30 दिनों तक पंचायत में, एक वर्ष तक प्रखंड में एक वर्ष से ऊपर का मामला आने पर उसे जिला स्तर से बनाया जाता है। कार्यशाला में डीएएसओ अरविंद कुमार सिंह, डॉ. जय कुमार तिवारी, डॉ. ललित रंजन पाठक, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. विवेकानंद प्रसाद, सेलेस्टीना बारला, रामलखन प्रसाद, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।