पतरातू - ट्रक-बाइक की भिड़ंत में काम कर लौट रहे फैक्टरी कर्मी की मौत
पतरातू के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पाली हिल फैक्ट्री के समीप बुधवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में इंटरलिंक कंपनी में काम करने वाले बरतुआ गांव निवासी कर्मचारी शंकर महतो की मौत हो गई। वह कंपनी में नाइट ड्यूटी कर सुबह 8:30 बजे हेसला पेट्रोल पम्प जा रहा था। इसी दौरान पाली हिल फैक्ट्री मोड़ पर विपरीत दिशा से रहे ट्रक बीएचएम 7021 से टक्कर हो गई। शंकर की मौत मौके पर ही हो गई। चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया।