सिद्धांतों से समझौता नहीं : सुदेश
आजसूपार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि रघुवर सरकार को समर्थन अवश्य दिया है, लेकिन पार्टी अपने सिद्धांतों और जनता की अनदेखी कभी नहीं करेगी। साढ़े तीन करोड़ जनता का नेतृत्व आजसू को करना है। जनता के मूल विषय को प्रमुखता के साथ उठाते रहेंगे।
जन-जन तक संवाद पहुंचाकर आजसू अपनी दिशा तय करेगी। महतो पीटीपीएस डैम परिसर क्षेत्र में सोमवार को आजसू पार्टी की केंद्रीय सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजसू ने संघर्ष के बल पर झारखंड के अस्मिता की रक्षा की है।
आजसू के पांचो
विधायकों ने रखे विचार
सभाको आजसू के पांचों विधायक मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, कमलकिशोर भगत, रामचंद्र सहिस, विकास सिंह मुंडा, राजकिशोर महतो ने भी सभा को संबोधित किया।
32 हजार गांव में आजसू करेगा संवाद
सुदेशने कहा कि राज्य की मूल समस्याओं को लेकर आजसू के कार्यकर्ता 32 हजार गांवों में पहुंचेंगे। ग्रामीणों से संवाद होगा। इसके बाद आजसू अपना रास्ता तय करेगी।
पतरातू में आजसू के केंद्रीय सभा को संबोधित करते सुदेश महतो।