केंद्र सरकार के खिलाफ धरना
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना
रातू | झामुमोरातू प्रखंड द्वारा केंद्र राज्य सरकार के नीतियों के खिलाफ सोमवार को धरना का आयोजन किया गया। झामुमो के महानगर अध्यक्ष अंतू तिर्की के नेतृत्व में रैली निकाली गई जो प्रखंड मुख्यालय में धरने में बदल गई। मौके पर अंतू तिर्की ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आदिवासी-मूलवासी एवं स्थानीय लोगों के अधिकार एवं सम्मान के खिलाफ काले कानून लाकर यहां के लोगों के अस्तित्व को मिटाने की साजिश की जा रही है। इसके बाद झामुमो के लोगों ने राज्यपाल के नाम दो सूत्री ज्ञापन सीओ रोहित सिन्हा को सौंपी। प्रदर्शन में प्रभात राय, मीरा देवी, दानियल एक्का ,बिरसा तिग्गा, जेयारत हुसैन,मनौव्वर अंसारी, राजू वर्मा आदि शामिल थे।