- Hindi News
- शहर में एक ही दिन तीन पेट्रोल पंप लूट लिए
शहर में एक ही दिन तीन पेट्रोल पंप लूट लिए
शहर में एक ही दिन तीन पेट्रोल पंप लूट लिए जाते हैं। पुलिस की बड़ी फौज अभी भी मौज में है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने भी कड़ा आदेश दिया था, फिर भी अपराधी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। शहर में पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी हैं, लेकिन तीन अपराधी शहर में कई किलोमीटर घूम-घूम कर वारदातों को अंजाम दे गए। घटना के बाद डीजीपी राजीव कुमार बैठक कर कहते हैं कि घटना हुई तो थानेदार नपेंगे। राजीव कुमार कई साल से डीजीपी हैं। घटना के पहले वे अपने थानेदारों को इस तरह की चेतावनी क्यों नहीं दिए। जिससे घटना होती ही नहीं। घटना के बाद लकीर पीटने का क्या मतलब। शनिवार को रातू रोड में पेट्रोल पंप पर हुई लूट के तुरंत बाद अगर पुलिस चेकिंग अभियान चला देती तो शायद अन्य दो पेट्रोल पंपों पर लूट नहीं हुई होती। डीजीपी को चाहिए कि पहले अपने थानों में पुलिस बल की संख्या बढ़ाएं जो लगभग चालीस साल पुराना है। शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ती गई, लेकिन थानों में पुिलसकर्मियो की संख्या नहीं बढ़ाई गई। अगर यही दशा रही तो शहर के लोगों का पुलिस से भरोसा उठने लगेगा। {खबरची
पुलिसकर्मियों पर भारी अपराधी गिरोह
between the lines