सात पर प्राथमिकी
सात पर प्राथमिकी
रातू|बिजलीचोरीके आरोप में रातू थाना में बुधवार को सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें दीपक तिवारी, दिवाकर तिवारी राजेश कुमार सभी सुंडील निवासी पर आठ-आठ हजार रुपए के अलावा देव कुमार प्रसाद, जयप्रकाश शर्मा, शैलेश कुमार तिर्की, रामप्रसाद शाह सभी गोविंदनगर तिलता पर भी आठ-आठ हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कनीय अभियंता तुलसीदास महतो द्वारा मामला दर्ज कराया गया है।
ललितग्राममें चोरी
रातू|ललितग्राममेंमंगलवार की रात रंजीत दास गुप्ता के यहां अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। प्राथमिकी के अनुसार 50 हजार रुपए नकद, सोने की कनबाली तीन जोड़ी, एक सोने की चेन और कंगन दो पीस चोरों के हाथ लगी। मामले की जांच की जा रही है।
जांचशिविर 14 को
रातू|संजीवनीनर्सिंगहोम रातू में 14 फरवरी को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में डॉ. प्रवीण सिन्हा ऑर्थो सर्जन, डॉ. अम्बरीश कुमार ईएनटी सर्जन, डॉ. अनुराधा आई सर्जन सहित डा. आरके सिंह डॉ. प्रीति लता सेवा दंगी।