पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राहक सेवा हमारी पहचान : सुजय कुमार

ग्राहक सेवा हमारी पहचान : सुजय कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रातू. अच्छीग्राहक सेवा हमारी पहचान है। इसी के बदौलत हम आगे बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि बैंक ऑफ बड़ौदा देश का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत बैंक है। यह बात बैंक ऑफ बड़ौदा के अंचल प्रमुख सुजय कुमार शो ने कही। वे शनिवार को रातू चट्टी में बैंक ऑफ बड़ौदा की 78वीं शाखा का उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हमारे बैंक में सभी तरह के लोन कम ब्याज दर पर उपलब्ध है, जिसका ग्राहक फायदा उठा सकते हैं। शाखा प्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर बैंक द्वारा रिटेल लोन प्रोसेसिंग फीस मुक्त कर दिया गया है, ताकि ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।