पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवनाथपुर/गढ़वा. अंजुमनइस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी अरसली के सदर अख्तर अंसारी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर अरसली में कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा बार बार शांति भंग करने का किए जा रहे प्रयास की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी को सजा देने की मांग की है। पत्र मे कहा गया है कि अरसली में सामाजिक व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने के लिए असमाजिक तत्वों के द्वारा बार बार हिंदुओं के धार्मिक स्थल से देवताओं की मूर्तियों को उखाड़कर फेंक दिया जा रहा है पुन: १२ सितंबर को भी शिवलिंग को हटाकर एक साजिश के तहत उन्माद फैलाने का कार्य किया जा रहा है।