- Hindi News
- मिनी बस के पलटने से एक की मौत, 24 से अधिक घायल
मिनी बस के पलटने से एक की मौत, 24 से अधिक घायल
मिनी बस के पलटने से एक की मौत, 24 से अधिक घायल
छपरा. सारणजिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह यात्रियों से भरी एक मिनी बस के पलट जाने से सहचालक की मौत हो गई तथा 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एकमा से छपरा रही एक मिनी बस राष्ट्रीय उच्च पथ 85 पर दाउदपुर थाना के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में बस का सहचालक पुरुषोत्तम सिंह 22 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घायलों को छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।
दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।