पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालकनी गिरा, एक दर्जन बच्चे हुए जख्मी

बालकनी गिरा, एक दर्जन बच्चे हुए जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सासाराम. रोहतासजिला के कछवां बाजार में उत्क्रमित मध्य विद्यालय की बालकनी गिर जाने से उसके नीचे दबकर एक दर्जन छात्र छात्राएं घायल हो गई है। घायलों में तीन छात्राएं आशा प्रियंका और सुनैना की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम लाया गया है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर ये सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय में भोजनावकाश होने के बाद बाहर निकले थे। तभी वर्षा शुरू हुई तो वे विद्यालय की बालकनी के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच अचानक बालकनी धराशाई हो गया। जिसमें शिवाजी,गोलू, रिंकी, जमीला, संगीता, आरती, मनीषा प्रियंका, आशा, सुनैना आदि एक दर्जन बच्चे शामिल हैं।





अन्य घायलों को इलाज कछवां के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।