सदर्न एक्सप्रेस पटरी से उतरी
भास्कर न्यूज नेटवर्क. रायपुर
चैंपियंस लीग ट्वेंटी 20 के क्वालिफायर मुकाबलों के पहले मैच में न्यूजीलैंड की नॉर्दर्न नाइट्स ने श्रीलंका की सदर्न एक्सप्रेस को 7 विकेट से हराया। विजेता टीम की ओर से केन विलियम्सन ने 52 रन बनाए। बारिश के कारण मैच दो घंटे देरी से शुरू हुआ। इस कारण मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया। सदर्न एक्सप्रेस ने पहले खेलते हुए 92 रन बनाए। जवाब में नाइट्स ने लक्ष्य को 9.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्दर्न नाइट्स के लिए ओपनर केन विलियम्सन (52) और एंटन डेवकिच ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवर में 41 रन जोड़े। डेवकिच (14 रन) को महारुफ ने परेरा के हाथों कैच कराया। इसके बाद उतरे डेनियल फ्लिन (14 रन) ने विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए चार ओवर में 33 रन जोड़कर टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचाया। टीम को जब जीत के लिए केवल सात रन चाहिए थे, विलियम्सन को महारुफ ने बोल्ड कर दिया। नॉर्दर्न की ओर से डेनियल हैरिस (10) और स्कॉट स्टाइरिस (4) नाबाद रहे। हैरिस ने संचिता की गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। सदर्न एक्सप्रेस ओर से परवेज महारुफ ने दो विकेट लिए।
4 बारिशसे पिच को बचाने का प्रयास का प्रयास करते फील्ड स्टॉफ।
3 सदर्नएक्सप्रेस टीम की चीयर लीडर्स ने भी दर्शकों का किया मनोरंजन।
2 विलियम्सनके छक्के पर थिरकतीं नॉर्दर्न नाइट्स टीम की चीयर लीडर्स।
1 नॉर्दर्ननाइट्स के लिए ओपनर केन विलियम्सन (52) रहे मैन आफ मैच।
आज के मुकाबले
{सदर्नबनाम लाहौर लायंस, शाम 4 बजे से
{मुंबई इंडियंस बनाम नॉर्दर्न नाइट्स, रात आठ बजे से
{सदर्न एक्सप्रेस ने निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए।
नॉर्दर्न एक्सप्रेस के आंकड़े
{9चौके और 3 छक्के लगाए पारी में
{3 ओवर के पॉवरप्ले में बिना विकेट 40 रन
}3 ओवर के पॉवरप्ले में बिना विकेट के 35 रन
}9 चौके और 3 छक्के लगाए पारी में
2
1