आप की जीत पर बांटी गई मिठाई
गढ़वा | दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जीत पर प्रखंड के फरठिया मोड़ पर एक- दूसरे के बीच मिठाई बांट कर आप कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार को खत्म कर सकती है। खुशी का इजहार करने वालों में फरठिया पंचायत के मुखिया हाजी शमशुलहोदा, सदर शहाबुद्दीन अंसारी, सैयद अंसारी, असरूल्लाह अंसारी, हाजी मुस्तकीम, पीरमोहम्मद, रामचंद्र चौधरी, रामसूरत राम, सूरज चौधरी आदि के नाम शामिल हैं।