- Hindi News
- टेंपू चालकों से निर्देशों के पालन की अपील
टेंपू चालकों से निर्देशों के पालन की अपील
गढ़वा | गढ़वाजिला टेंपू मालिक चालक संघ की बैठक में सभी टेंपू चालकों को टेंपू परिचालन को दिए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई। टाउन हाॅल के मैदान में आयोजित इस बैठक में टेंपू चालकों को संघ की ओर से यह चेतावनी भी दी गई कि जो टेंपू चालक पूर्व में एसपी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करेगा, उसे संघ से निष्कासित कर दिया जाएगा। बैठक में गढ़वा नगर पंचायत और मेराल के लिए दिन भर में एक ही बार टोल टैक्स वसूली के लिए सदर अनुमंदल पदाधिकारी और शहर थाना प्रभारी के प्रति आभार प्रकट किया गया। बैठक की अध्यक्षता बसंत पासवान ने की। बैठक में करन कुमार पासवान, महेंद्रनाथ तिवारी, कमलेश यादव, मनोज पाठक, रफीक अंसारी, विनोद रजक समेत करीब 90 टेंपू चालक उपस्थित थे।