- Hindi News
- अमेरिकी कोर्ट ने मोदी के खिलाफ जारी किए समन
अमेरिकी कोर्ट ने मोदी के खिलाफ जारी किए समन
एजेंसी|न्यूयॉर्क/नईदिल्ली
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के अमेरिका पहुंचने से कुछ पहले अमेरिका की एक संघीय अदालत ने उनके खिलाफ समन जारी कर दिए। इनके अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी वहां 2002 के दंगे रोकने में नाकाम रहे थे।
सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क के फैडरल जज ने गुरुवार को ये समन जारी किए। समन मिलने के 21 दिन बाद तक जवाब का समय दिया गया है। न्यूयॉर्क के गैर-लाभकारी मानवाधिकार संगठन अमेरिकन जस्टिस सेंटर और हिंसा से प्रभावित दो लोगों की ओर से दायर याचिका पर ये समन जारी हुए हैं। मोदी के खिलाफ करीब 28 पन्नों की शिकायत में मुआवजे और सजा दोनों की मांग की गई है। दंगों के बाद अमेरिका ने मोदी को वीसा देने से मना कर दिया था। अब वे भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अमेरिका पहुंचे हैं। क्योंकि उन्हें शासन प्रमुख होने की हैसियत से विशेष छूट और सुविधाएं हासिल हैं।
‘अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ ऐसे ही एक मामले में कहा था कि शासन प्रमुख होने के नाते उन्हें विशेष छूट प्राप्त है। ऐसे में मोदी के खिलाफ मुकदमा लोकप्रियता पाने के लिए किया जा रहा तमाशा भर है।’
रविबत्रा, न्यूयॉर्कमें भारतीय मूल के वरिष्ठ वकील
‘सरकार अमेरिकी कोर्ट के समन की जांच करेगी। मुझे अभी इसकी जानकारी नहीं है।’
रविशंकरप्रसाद, केंद्रीयकानून मंत्री