मां पर लगा बेटे की हत्या का आरोप
गढ़वा. रमनाथाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी प्रदीप यादव के पुत्र रामसूरत यादव (दो वर्ष) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक के पिता प्रदीप यादव ने अपनी प|ी पर ही मायके वालों के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में बताया गया कि उसकी प|ी धुरकी थाना क्षेत्र के फाटपानी गांव में अपने मायके में रह रही थी। वहीं पर आज उसके पुत्र रामसूरत यादव की मौत हो गई। मौत के बाद उसके पिता ने यह आरोप लगाया है। इधर बच्चे के शव का अंत्यपरीक्षण सदर अस्पताल गढ़वा में किया गया। चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि बच्चे के पिता के आरोप के बाद बच्चे के शव का अंत्यपरीक्षण किया गया है। उसके शरीर पर किसी प्रकार के कोई घाव या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है।