मोटरसाइकिल के धक्के से एक की मौत
मारपीट में पांच लोग घायल
भवनाथपुर. भवनाथपुरथाना क्षेत्र के झगराखाड़ निवासी बुधन साव (42 वर्ष) की मौत शुक्रवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गई। इस संबंध में बताया गया कि बुधन साव झगराखांड़ चौक के पास खड़ा था। इसी बीच गौरी पासवान नामक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल से बुधन साव को धक्का मार दिया। इस घटना में बुधन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार गौरी पासवान झगराखांड़ के बीडीसी धर्मजीत पासवान का पुत्र बताया जाता है। घटना की जानकारी के बाद भवनाथपुर बीडीओ शशिभूषण वर्मा थाना के एएसआई अजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार गौरी पासवान फरार हो गया है।
गढ़वा. रंकाथाना क्षेत्र के चुतरू गांव में मारपीट की घटना में सदर महमूद आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में बीच बचाव कर रहे उनकी प|ी हजबून बीबी, पुत्र मो. रेहान, पुत्री रोजदा बीबी खदीजा बीबी भी घायल हो गई। घटना के बारे में महमूद के भाई तालिब अंसारी ने बताया कि महमूद पहले राजद में थे, लेकिन इस बार उन्होंने जेएमएम को सपोर्ट किया था। इसी बात को लेकर राजद समर्थक अकबर, मुंतब, तज्जबुल आजाद, तस्बुन बीबी हसीरा बीबी ने मारकर घायल कर दिया। महमूद की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गढ़वा थाना में सभी आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।