चेहल्लुम आज, दो चरणों मे निकलेगा जुलूस
जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में चेहल्लुम का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर मो. लाल मोहम्मद खान एवं सेक्रेटरी मो. सरफराज अहमद ने कहा कि प्रथम चरण का जुलूस पूर्वाह्न दस बजे निकाला जाएगा। जबकि मिलनी अपराह्न एक बजे किया जाएगा।
वहीं दूसरे चरण का जुलूस शाम चार बजे निकाला जाएगा। जबकि पहलाम रात के नौ बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मोहल्लों से निकाले गए जुलूस का मिलान स्थानीय गढ़ देवी मोड़ के पास होगा। इसके बाद जुलूस मझिआंव मोड़ होते हुए कर्बला के मैदान में पहुंचेगा। इस क्रम में कल्याणपुर गांव स्थित ईदगाह के मैदान में मिलाद-ए-पाक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन सलातो सलाम के नजराने पेश कर की गई। इस अवसर पर अंजुमन कमेटी के सदर डॉ जि़याउद्दीन अंसारी, मो युनूस अंसारी, मो महमद्दीन अंसारी, मो ओसियर खां, मो अफरोज खां, रफीक अंसारी, मो कबीर अंसारी, मो फारूक अंसारी, डॉ लाल मोहम्मद, मो अनवर अंसारी, मो इम्तेयाज खां, मो शमसुद्दीन अंसारी, मो सलीम अंसारी, मो मकबूल अंसारी, कुर्बान अली, मो यासीन अंसारी, मो लेयाकत खां सहित काफी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित थे।
चंहल्लुम के अवसर पर कल्याणपुर में बनाई गई ताजिया।
लंगरख्वानी आज
शहर के राजा मार्केट स्थित ब्राइट कंप्यूटर सेल एंड सर्विस के तत्वावधान में चेहल्लुम के अवसर पर रविवार को लंगरख्वानी का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर मो. हाशिम अंसारी ने कहा कि चेहल्लुम के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान शामिल अकीदतमंदों के बीच लंगरख्वानी का सिरना बांटा जाएगा।