पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया

युवक पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशुनपुरा. विशुनपुराथाना क्षेत्र के कोसया गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति की प|ी जौलती देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें जौलती देवी ने कहा है कि गांव के ही लल्लू प्रताप देव के पुत्र लव प्रताप देव ने उसकी पुत्री चांदनी कुमारी को 18 नवंबर को ही रात्री में शादी करने का झांसा देकर घर से लेकर भाग गया था। 12 दिसंबर को दोनों लोग अपने-अपने घर गए हैं। दोनों के घर लौटने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को विशुनपुरा थाना को सौंप दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि लड़का-लड़की दोनों शादी करने को तैयार हैं। लेकिन लड़का के परिजन इस शादी से इंकार कर रहे हैं। इसके कारण लव प्रताप देव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है।