- Hindi News
- लातेहार में पारा गिरने के साथ बढ़ी कनकनी
लातेहार में पारा गिरने के साथ बढ़ी कनकनी
लातेहार. लातेहारका पारा लगातार नीचे गिरने लगा है। आसमान में बादल छाए रहने से ठंड के साथ अचानक कनकनी भी बढ़ गई है। इससे आम जन-जीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह-शाम लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
सूरज ढलते ही लोग अपने-अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। शाम होते ही शहर की सड़कें सुनसान हो जा रही है। पिछले दिनों शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर प्रशासन की ओर से अलाव के लिए जो लकड़ियां नहीं गिराई गई थी, वह भी समाप्त हो गई है। यदा-कदा चौक-चौराहों पर स्थानीय लोगों द्वारा लकड़ी इकट्ठा कर अलाव जलाया जा रहा है, जिससे राहगीरों सहित आमलोग भी राहत महसूस कर रहे हैं।
शहरवासियों ने डीसी मुकेश कुमार सदर एसडीओ डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी गिराने की मांग की। लोगों ने कहा है पिछले दिनों जितनी मात्रा में लकड़ियां गिराई गई थी, वह समाप्त हो गई है। इससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। इधर, बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। कपड़ों की दुकानों में ऊनी स्वेटर, शॉल, कंबल, जैकेट, मफलर, टोपी सहित अन्य गर्म कपड़ों की खरीददारी के लिए भीड़ देखी जा रही है।
सर्दी-खांसीसे पीडि़त रोगियों की संख्या बढ़ी
ठंडसे सर्दी-खांसी से पीड़ित रोगियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि आई है। सदर अस्पताल के ओपीडी समेत निजी क्लीनिकों में इससे पीड़ित रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा है कि सर्दी-खांसी से बचने के लिए लोगों को ठंड से बचना होगा। गर्म कपड़े से शरीर ढंकने की नसीहत दी है और कहा है कि ठंडे पानी का प्रयोग करें।
फोटो नंबर-8