- Hindi News
- चाईबासा जेल से 8 नक्सली सहित 15 कैदी फरार
चाईबासा जेल से 8 नक्सली सहित 15 कैदी फरार
खुला रह गया था गेट
गृह सचिव ने दिए जांच के आदेश
ये हैं घायल
इनकी हुई मौत
संतरी की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर
चाईबासामंडल कारा से मंगलवार को आठ नक्सलियों समेत 15 कैदी फरार हो गए। इनमें हार्डकोर नक्सली जॉनसन गंझू भी शामिल हैं। इस दौरान जेल के संतरी की गोली से दो हार्डकोर नक्सलियों की मौत हो गई, जबकि पुलिस की पिटाई से तीन कैदी घायल हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो कैदियों का चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक को वापस जेल भेज दिया गया है।
घटना मंगलवार शाम 4:10 बजे की है। कोर्ट में पेशी के बाद 20 कैदियों को लेकर वाहन जेल पहुंचा। वाहन से उतरते ही कुछ कैदियों ने वहां मौजूद संतरी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठाते हुए कैदी जेल से बाहर भागने लगे। तभी वहां तैनात संतरी ने फायरिंग की दी। दो कैदियों को गोली लगी और दोनों जेल के मुख्य गेट के सामने ही ढेर हो गए। पुलिसकर्मियों ने कैदियों का पीछा किया। इनमें से तीन को पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही डीसी, एसपी, एडीसी सहित कई पुलिस अफसर जेल पहुंच गए। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।
2011में भी हुआ था जेल ब्रेक : 16जनवरी 2011 को चाईबासा जेल से नक्सली नेता मोतीलाल सोरेन, रघुनाथ हेंब्रम और मंगरू महतो बैरक की सलाखों को काटकर भाग निकले थे। इनमें से एक नक्सली ओड़िशा से पकड़ा गया था।
जेल के भीतर कैदी वाहन जाने के बाद गेट को बंद नहीं किया गया था। यहां से 20 कैदियों ने भागने का प्रयास किया और 15 कैदी फरार हो गए। फिर पुलिसकर्मी ने फायरिंग की। इसमें दो कैदी मारे गए।
-राजीवकुमार,डीजीपी
गृह सचिव एनएन पांडेय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी जेल आईजी शैलेंद्र भूषण को सौंपी गई है। उनसे बुधवार तक जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। गृह सचिव ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले की सीमा सील
डीआईजीमोहम्मद नेहाल अहमद ने कहा कि जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। आसपास के जिलों के एसपी से संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कैदियों के पास मिर्च पाउडर कहां से आया, क्या पूरे प्रकरण में कोई पुलिस वाला शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।
बिरसा हासा पुरती, करन चाकी जोजो बारी उर्फ काटे हाइबुरू