पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदर अस्पताल में चालू होंगे छह ओपीडी : सीएस

सदर अस्पताल में चालू होंगे छह ओपीडी : सीएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा | सदरअस्पताल में अब मरीजों के इलाज के लिए छह ओपीडी चलाएं जाएंगे और यहां डॉक्टर भी रहेंगे। सीएस डाॅ. आरजेपी सिंह ने कहा कि इसके लिए डॉक्टरों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी। फिलहाल जिले में आंख, हड्डी रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग फिजिशियन डॉक्टर मौजूद हैं। चिकित्सकों की ड्यूटी ओपीडी में हो, इसके लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। ओपीडी चिकित्सकों के सामने बोर्ड पर यह जानकारी होगी कि रनिंग मेडिसिन का स्टाॅक कितना है और विभागीय स्टोर में कौन-कौन सी दवा है, ताकि चिकित्सक दवा की उपलब्धता के आधार पर मरीजों को सलाह दे सके। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों का अलग-अलग ओपीडी में पंजीयन नहीं होगा। उनका अब एक ही स्थान पर पंजीयन किया जाएगा। वहीं से संबंधित ओपीडी में भेजा जाएगा। एक जगह पंजीयन होने से मरीजों के प्रतिदिन का आंकड़ा एकत्रित करने में आसानी होगा। यह जानकारी सीएस ने बैठक में दी।