पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनवितरणप्रणाली को सुदृढ़ बनाने को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने रविवार को सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक की। नगर भवन में आयोजित बैठक में एसडीओ ने सभी दुकानदारों को आठ दिन के अंदर सभी लाभुकों के आधार नंबर एवं खाता नंबर को जमा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के बीपीएल, एपीएल, अंत्योदय आदि लाभुकों का प्रपत्र के साथ पूरी सूचना शीघ्र जमा कर दें। जमा नहीं करने पर दुकानदार का अनुज्ञप्ति नवीनीकरण पर रोक लगा दी जाएगी। बैठक में एसडीओ ने प्रत्येक माह के 15 एवं 25 तारीख को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि एक ही तारीख को पंचायत के सभी दुकानदार एक साथ खाद्यान्न का उठाव करेंगे। खाद्यान्न उठाव एवं वितरण के बाद वितरण पंजी में निगरानी से हस्ताक्षर कराना आवश्यक होगा। उन्होंने शीघ्र सभी जगह निगरानी समिति का गठन करने का भी निर्देश दिया। साथ ही एसडीओ ने सभी दुकानदारों को सभी पंजी तैयार रखने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से सभी जविप्र के दुकानदार उपस्थित थे।



14जीएआर14-उपस्थित दुकानदा