पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई की मांग, दो घंटे रोड जाम

कार्रवाई की मांग, दो घंटे रोड जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंकाथाना क्षेत्र के बांदू-चुतरु गांव के समाजसेवी सदर महमूद आलम के साथ मारपीट करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को दो घंटे तक गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को जाम समाप्त करने के लिए समझाया।

इसके बाद एसडीपीओ एसएन देव के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। इस संबंध में बताया गया कि सदर महमूद आलम को उसी गांव के अकबर अली अंसारी ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया था। इसकी प्राथमिकी सदर ने रंका थाना में दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने उनकी प्राथमिकी पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि महमूद आलम 12 गांव के सदर हैं। उन्हें आजतक किसी ने कभी भी अपशब्द तक नहीं कहा था। सदर कई एकड़ जमीन बचा कर रखे हुए हैं। वे चाहते हैं कि इस जमीन पर बच्चों के लिए स्कूल, मदरसा, अस्पताल खेल का मैदान बनाया जाए। लेकिन अकबर ने किसी तरह से इस जमीन का कागजात तैयार करा लिया है। मामला प्रकाश में आने के बाद अकबर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर शनिवार को सदर की पिटाई कर दी। सदर को रांची रेफर कर दिया गया है। एसडीपीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी होगी। उन्होंने लोगों से उस पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। एसडीपीओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कर दिया गया।



14जीएआर10-जामस्थल पर पुलिस बल के साथ एसडीपीओ एसएन देव।

14जीएआर11-जाम करते ग्रामीण।

जाम स्थल पर पुलिस बल के साथ एसडीपीओ एसएन देव।

जाम के दौरान कई वाहन फंसे

गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग जाम होने से इस मार्ग पर चलने वाले वाहन जाम में फंस गए। इसके कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। जाम के कारण जाम स्थल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में जाम समाप्त होने पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।