छात्रा ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
छात्रा ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
मुंगेर|पूर्व मध्यरेलवे के भागलपुर-किऊल रेल खंड पर जमालपुर स्टेशन के निकट शनिवार की देर रात ट्रेन के आगे छलांग लगाकर एक कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या कर ली। रेल पुलिस ने रविवार को बताया कि जमालपुर बाजार की बड़ी आशिकपुर मुहल्ला निवासी कॉलेज छात्रा लवली कुमारी (24 वर्ष) स्नातक पार्ट दो की छात्रा की छात्रा थी और देर रात वह घर से निकलने के बाद जमालपुर जंक्शन के आउटर सिग्नल के निकट एक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही कटकर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलह से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या की है।
सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।