बाइक गड्ढे में गिरी, दो युवकों की मौत
बाइक गड्ढे में गिरी, दो युवकों की मौत
गोपालगंज|जिले केबरौली थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के निकट राष्ट्रीय उच्च पथ 28 के किनारे एक बाइक के गड्ढे में गिर जाने से दो युवकों की शनिवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि नगर थाना के वार्ड संख्या तीन के संजीव पटेल (28 वर्ष) और वैद्यनाथ चौरसिया (26 वर्ष) बाइक से बरौली से गोपालगंज रहे थे, तभी सोनवर्षा गांव के निकट घने कोहरे के कारण उनका बाइक सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गया। इस दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी गई है।