पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

पेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

सीवान|जिलेके गुठनी थाना क्षेत्र के मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर टेकनिया-धनौती गांव के बीच शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक पेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि इसी थाना के तिलवा टंड़वा गांव के रहने वाले जनार्दन गोड़ गुठनी बाजार में पेंट की दुकान चलाते हैं और रात वह बाइक पर सवार होकर मैरवा से गुठनी जा रहे थे, तभी एक अन्य बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने पीछा कर उन्हें गोली मार दी। इस घटना में व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि व्यवसायी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है।



पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस बीच घटना के विरोध में उग्र ग्रामीणों ने मैरवा-गुठनी मार्ग को रविवार सुबह से जाम कर रखा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने में लगे है।