पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दंपती हत्याकांड में दो गिरफ्तार

दंपती हत्याकांड में दो गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध कोयला लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चार गिरफ्तार

बालूमाथ | एसपीडॉ. माइकल राज एस के निर्देश पर गुरुवार की सुबह फुलसू ग्राम के समीप दो अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर (जेएच19ए-2393 जेएच019-9279) को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस मामले में ट्रैक्टर के साथ एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (जेएच01बीसी-6340) से स्कार्ट करते हुए ट्रैक्टर मालिक रंजन ठाकुर मो. मुमताज मियां (बिजरा) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों ट्रैक्टर घुटाम स्थित अवैध कोलियरी से कोयले की लदाई कर बरहमोरिया, फुलसू होते हुए हेरेनहोप्पा में प्रमोद यादव के ईंट-भट्ठे में जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मंगरू लोहरा राजू लोहरा को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना प्रभारी अजय कुमार के अनुसार दोनों ट्रैक्टर अख्तर मियां (डुमरटांड़) एवं इस्माइल मियां (बिजरा) के क्वायरी से ले जाया जा रहा था। जब्त कोयले का वजन लगभग छह टन बताया जाता है। बालूमाथ पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक, क्वायरी मालिक, ईंट-भट्ठा मालिक एवं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

लातेहार में दंपती हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपी।

बालूमाथ में जब्त अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर

बालूमाथ में गिरफ्तार कोयला चोरी के आरोपी।