हजारीबाग-बड़कागांव राेड पर हुआ हादसा
ट्रक की चपेट में आकर पिता की मौत, बेटा गंभीर
हजारीबाग-बड़कागांव रोड पर नवादा के पास शनिवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से खपरियावां निवासी रामविलास शर्मा (40) की मौत हो गई। हादसे में उनका पुत्र 14 वर्षीय सौरभ कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल है। उसे रिम्स भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद चालक फरार हो गया।
सिमरा रेस्ट हाउस के पास किताब की दुकान चलाने वाले रामविलास सुबह 6:45 बजे मोटरसाइकिल से अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। नवादा के पास साइकिल पर कोयला लेकर जा रहे एक व्यक्ति से उनकी टक्कर हो गई। तभी सामने से रहे लोहा लदे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मुखिया के पति महेंद्र सिंह अन्य ग्रामीणों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां रामविलास की मौत हो गई।
मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हजारीबाग-बडकागांव रोड पर चार घंटे तक जाम लगाया। बीडीओ नूतन कुमारी ने सामाजिक सुरक्षा के तहत मुआवजा देने, मृतक की प|ी को वृद्धावस्था पेंशन, 1500 रुपए नकद और नौकरी के लिए वरीय अधिकारियों को मांगपत्र देने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम जाम हटाया। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई।
मुआवजे के लिए चार घंटे जाम