- Hindi News
- पिता पुत्र को गंड़ासे से काटा, पिता की मौत
पिता-पुत्र को गंड़ासे से काटा, पिता की मौत
मधेपुरा. शुक्रवारकी शाम भू्मि विवाद में मामा उनके पुत्र को भांजे ने गंडासे से वार कर जख्मी कर दिया। मामा की मौत हो गई। घटना मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर पश्चिम पंचायत के खलीफा टोला कदवा की है। मामा जीरन मंडल का कहना था कि उसकी बहन ने रहने के लिए जमीन उसके नाम लिख दी थी, जिसे उसका भांजा लुखो मंडल नहीं मान रहा था। लुखो ने जीरन मंडल और उसके पुत्र गंडासे से मार कर जख्मी कर दिया। दोनों को गम्भीर हालत में चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां शनिवार को इलाज के दौरान मामा जीरन मंडल की मौत हो गई।
लुखो मंडल और सुरेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।