- Hindi News
- ढाई साल में 500 गुना बढ़ गई यूपी के मंत्री की संपत्ति
ढाई साल में 500 गुना बढ़ गई यूपी के मंत्री की संपत्ति
ढाई साल में 500 गुना बढ़ गई यूपी के मंत्री की संपत्ति
लखनऊ. यूपीके भूतत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की संपत्ति ढाई साल में 500 गुना बढ़ गई है। लोकायुक्त के पास की गई शिकायत के मुताबिक प्रजापति की संपत्ति मंत्री बनने के समय 1.81 करोड़ रुपए थी। ढाई साल में यह 942.57 करोड़ की हो गई। अमेठी से विधायक प्रजापति एपीएल कार्डधारक हैं। उन्होंने जिनके नाम जमीनें खरीदी हैं, उनमें से भी कई एपीएल कार्डधारक हैं। नियमानुसार एपीएल कार्डधारक की सालाना आय 24 हजार रु. से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ता ने सबूत के रूप में अमेठी, लखनऊ सदर और मोहनलालगंज में प्रजापति के अपने, परिजनों, रिश्तेदारों और करीबियों के नाम से जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज लगाए गए हैं।