ऑल इंडिया नातिया मुशायरा आयोजित
गढ़वा | अंजुमनशाने वतन के तत्वाधान में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कारी कमालुद्दीन ने कुरआन-ए- पाक की आयत तिलावत कर की। मदरसा तबलिगुल इस्लाम के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद के मौलाना मोजाहिद हुसैन ने की। जबकि संचालन अंजुमन शाने वतन के केंद्रीय अध्यक्ष हाफिज तबीब आलम ने की। कार्यक्रम के दौरान दिलकश रांचवी, हबीबुल्लाह फैजी, दिलबर शाही, जमजम फतेहपूरी, जफर अकील, अख्तर परवाज, नसीम सहर, सर्फुद्दीन शरफ, फैजान रजा, ज्याउल्लाह हुनर, नादिर जमाली, जावेद अख्तर, शमन सिंगरौलवी, अरशद बनारसी, जफर औरंगाबादी, लियाकत मेहंदी, राहत हुसैन, हसीबुल्लाह जिगर, कुदरतुल्लाह, यूसुफ रजा, अब्दुल रकीब, संजर, असगर, मुबारक हुसैन, मो रजा, रजाउल मुस्तफा, हनान जौहर, महमूद आलम आदि शायरों ने एक से बढ़कर एक नातिया कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इसके पूर्व कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी शायरों अतिथियों को पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अकीदतमंदों ने नारे तकबीर अल्लाहो अकबर नारे रिसालत या रसूल अल्लाह आदि नारे भी लगा रहे थे। साथ ही दरूद शरीफ के नजराने भी पेश किए। कार्यक्रम का समापन सलातो- सलाम के नजराने पेश कर की गई।
जबकि दुआ बैतुल अनवार गया के पीर- ए- तरीकत अमीने मिल्लत अमीनुलहोदा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मदरसा तबलिगुल इस्लाम के सदर डॉ यासीन अंसारी, राजद नेता डॉ एमएन खान, कर्बला- कब्रिस्तान मैनेजिंग कमेटी के सदर शौकत कुरैशी उर्फ छुन्नू, डॉ रशीद अंसारी, मो युनूस अंसारी, डॉ अली रजा सहित काफी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित थे।
लोगों को संबोधित करते इलाहाबाद के मौलाना मोजाहिद हुसैन।