पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाईबासा जेल ब्रेक

चाईबासा जेल ब्रेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
19 घंटे बाद जांच शुरू, 22 नक्सलियों के खिलाफ केस

चाईबासाजेल से 15 कैदियों के फरार होने के 19 घंटे बाद इस मामले की जांच शुरू हो गई। बुधवार सुबह 11:30 बजे जेल आईजी शैलेंद्र भूषण मंडल कारा पहुंचे। उन्होंने एसपी नागेंद्र कुमार सिंह से भी घटना की पूरी जानकारी ली। जेल अधीक्षक भागीरथी कारजी, जेलर साकेत बिहारी और सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ की। पता चला कि घटना के समय सायरन नहीं बजाया गया था। सीसीटीवी कैमरा भी बंद था।

चार घंटे की जांच के बाद जेल आईजी ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। अभी निष्कर्ष के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने जेल में क्षमता से ज्यादा कैदी होने की बात स्वीकारते हुए कहा कि राज्य सरकार को इसकी जानकारी दी जाएगी। घटनास्थल की जांच भी की जा रही है कि यह जेल प्रशासन के क्षेत्र में आता है या पुलिस के। उधर, कोर्ट हाजत प्रभारी कामता प्रसाद के बयान पर सदर थाने में 22 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इनमें 15 फरार कैदी, तीन जख्मी और दो मृत नक्सली शामिल हैं।