डॉक्टर दंपती पर विभागीय कार्रवाई शुरू
रांची | सरकारीआदेश नहीं मानने और पूर्व मुख्य सचिव का रिश्तेदार बताना डॉक्टर दंपती के लिए महंगा साबित हो रहा है। इन दोनों डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। दरअसल डॉक्टर दंपती की प्रतिनियुक्ति पाकुड़ कर दी गई थी। दोनों ने वहां योगदान नहीं दिया। वहीं यह कहकर इसका विरोध जताया कि वे लोग पूर्व मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद के संबंधी हैं, इसलिए उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव सह अपर मुख्य सचिव ने इसे गंभीरता से लिया और इन दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया। दोनों के खिलाफ प्रपत्र गठित कर लिया गया है। पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार मिश्र इसकी जांच करेंगे। मामला पूर्व आरसीएच पदाधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार सिन्हा उनकी प|ी डॉ. उमा सिन्हा (सदर अस्पताल रांची) का है। ट्रांसफर का इन्होंने विरोध किया। आरोप लगाया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।