पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, एक का वेतन रोका

डीसी ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, एक का वेतन रोका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्तडाॅ. मनीष रंजन ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चिकित्सकों को जमकर फटकार लगयी। डीसी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि दो दिन के अंदर सदर अस्पताल की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो चिकित्सक और अस्पताल की कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीसी ने निर्देेश दिया कि अस्पताल में जो भी बेड खराब फटा हुआ है, उसे तत्काल बदलकर नया लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चिकित्सक अपने घर को साफ-सुथरा रखते हैं , उसी तरह से अस्पताल को भी साफ-सुथरा रखना उनकी जिम्मेवारी है। निरीक्षण के दौरान कुव्यवस्था को देखते हुए डीसी ने लिपिक राजेन्द्र प्रसाद का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। डीसी ने सदर अस्पताल का विभिन्न वार्ड, एक्सरे रूम स्टोर रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने रजिस्टर भी जांच किया। डीसी ने निरीक्षण के क्रम में डीएस के बारे में पूछताछ की और डीएस कार्यालय के सहायक से स्टाॅक रजिस्टर की मांग की।

उसमें ओवरराइटिंग देखकर भड़क उठे और तत्काल क्लर्क राजेंद्र का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीसी ने वार्ड में बेड के फटे होने पर भी डॉ. एनके रजक पर नाराज होते हुए उसे तत्काल बदलने का निर्देश दिया। डीसी ने ओपीडी के संचालन के बारे में भी डॉ. जेपी सिंह और डॉ. एनके रजक से पूछताछ की जिसमें उन्हें बताया गया कि एक ही स्थान पर ओपीडी संचालित हो इसका प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए चिकित्सकों के साथ बैठक भी की गई है।

निरीक्षण करते डीसी।