दो चरणों में निकलेगा चहल्लुम जुलूस
गढ़वा | चहल्लुमके मौके पर गढ़वा शहर में दो चरणों में जुलूस निकाला जाएगा। मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर मोहम्मद लालमोहम्मद खान सेक्रेटरी सरफराज अहमद ने कहा कि पहले चरण के जुलूस के लिए सुबह नौ बजे अपने-अपने चौक से ताजियादार अखाड़ेदार ताजिया को उठाएंगे। यह सुबह १० बजे गढ़देवी मंदिर चौक पर पहुंचेंगे। दूसरे चरण का जुलूस शाम पांच बजे निकलेगा। यह छह बजे गढ़देवी मंदिर चौक पहुंचेगा। यहां आठ बजे तक करतब दिखाया जाएगा।