पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो का रोका वेतन, कई से मांगा स्पष्टीकरण

दो का रोका वेतन, कई से मांगा स्पष्टीकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबे समय से नहीं जाम

करा रहे थे बिल

डीसीमुकेश कुमार ने विशेष प्रमंडल विभाग के क्लर्क दीपक कुमार नाजिर ठाकुर विजय कुमार के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है। जबकि, सिविल सर्जन, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत कई बीडीओ से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की है। वे बुधवार को बैठक कर एसी-डीसी बिल की समीक्षा कर रहे थे। इसमें २१ करोड़ ९७ लाख रुपए का डीसी विपत्र बकाया पाया गया। इससे नाराज डीसी ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले उपरोक्त पदाधिकारियों कर्मियों के विरुद्ध यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर डीसी विपत्र जमा नहीं कराने पर व्यक्तिगत रूप से सरकारी कार्य में रुचि नहीं लेने के आरोप में दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा। इससे पहले डीसी कुमार ने विभागवार बकाए एसी-डीसी बिल की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। बैठक में डीडीसी मो. शकील जब्बार, डीआरडीए निदेशक संजय भगत, एसी-डीसी बिल प्रभारी सर्वेश रंजन तिवारी, सदर बीडीओ उत्तम प्रसाद, चंदवा के देवानंद राम, मनिका के कुलदीप कुमार के अलावे विभिन्न विभागों के कई कर्मी उपस्थित थे।

72लाख के विपत्र हुए जमा

बैठकसमाप्त होते ही ७२ लाख रुपए के डीसी बिल विपत्र जमा कराए गए। इसमें चंदवा बीडीओ ने २८ लाख, एनआरईपी विभाग ने २० लाख, लातेहार बीडीओ ने १७ लाख तथा गारु बीडीओ ने सात लाख रुपए के डीसी बिल विपत्र जमा कराए।

मनिकाबीडीओ को लगाई फटकार

डीसीकुमार ने मनिका बीडीओ कुलदीप कुमार को फटकार लगाई। बीडीओ बैठक में देर से पहुंचे थे। इस पर नाराजगी जताते हुए डीसी ने फटकार लगाई।

जिले के बरवाडीह महुआडांड़ प्रखंड के बीडीओ लंबे समय से डीसी विपत्र जमा नहीं करा रहे हैं। दोनों सूचना के बाद भी बैठक में नहीं पहुंचे। डीसी कुमार ने नाराजगी जताते हुए दोनों बीडीओ से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है।

किस विभाग में है कितना बकाया

सबसे अधिक डीसी बिल विपत्र बकाया बरवाडीह प्रखंड में है। यहां दो करोड़ ९५ लाख रुपए का है। दूसरे नंबर पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग में दो करोड़ ६३ लाख रुपए का बकाया है। जबकि, लातेहार प्रखंड में एक करोड़ ९५ लाख, बालूमाथ में एक करोड़ २२ लाख, महुआडांड़ प्रखंड में एक करोड़ २० लाख, एनआरईपी विभाग में एक करोड़ आठ लाख, ह