पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एजेंट की हत्या कर एक लाख की लूट

एजेंट की हत्या कर एक लाख की लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मधेपुरा|जिले केसदर थाना क्षेत्र में बुधवार दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनांस कंपनी के एजेंट की गोली मारकर हत्या करने के बाद एक लाख रुपए लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निजी कंपनी का कलेक्शन एजेंट राजीव रंजन भारती मथाही बाजार से रुपए का कलेक्शन कर जब अपने कार्यालय जा रहा था, तभी बाजार के समीप ही पूर्व से घात लगाए तीन बाइक सवार अपराधियों ने उसे नजदीक से गोली मार दी। इस घटना में राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी राजीव के पास से रुपए भरा बैग लेकर फरार हो गए।





सूत्रों ने बताया कि घटना के कारण थोड़े समय के लिए बाजार में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।



इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।