पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने चोर को पीट पीट कर मार डाला

ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीट कर मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छपरा|सारण जिलेके खैरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार की रात एक चोर को पीट -पीट कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अफौर गांव निवासी राजकिशोर के घर देर रात तीन चोरों ने धावा बोला। चोरों के घर में प्रवेश करने की भनक परिवार वालों को लगी, जिसके बाद सभी ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।



आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और फरार होने की कोशिश कर रहे चोरों में से एक को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चोर की जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मोहम्मद खलील ने चोर को किसी तरह ग्रामीणों से मुक्त कराया और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।



आरंभिक इलाज के बाद घायल चोर को सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई।