घायल मतदानकर्मी को नहीं मिली कोई सहायता
नगरउंटारी | विधानसभाचुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान घायल मतदानकर्मी का इलाज 17 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो सका है। वह अभी भी नगरउंटारी अनुमंडल अस्पताल में सरकारी सहायता की उम्मीद लिए पड़ा हुआ है। मामला नगरउंटारी के सलसलादी ग्राम के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित पारा शिक्षक ज्ञान प्रकाश का है। 25 नवंबर को गढ़वा रंका विधानसभा चुनाव में बूथ संख्या 313 में चुनाव कराने गए ज्ञान प्रकाश चुनाव में उपलब्ध कराए गए ट्रक से उतरने के क्रम में गिर गया था। इस घटना में उसका पैर टूट गया था। घटना के बाद क्लस्टर में पहुंचने पर इसकी जानकारी सदर अस्पताल को दी गई। इस मतदानकर्मी को सरकार की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।
घायल मतदानकर्मी की तस्वीर।