पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरकोल में एक की हत्या

बरकोल में एक की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंडरिया | भंडरियाथाना क्षेत्र के बरकोल गांव के कोचली टोला में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रामनाथ कोरवा (50) बताया गया है। बाद में इसकी सूचना ग्रामीणों ने भंडरिया पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद भंडरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने कहा कि बुधवार को रामनाथ बड़गड़ बाजार गया हुआ था। जब शाम को वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह गांव के ही दरिया घाट पर उसका शव पड़ा हुआ पाया गया। मृतक के शरीर पर जख्म मारपीट के निशान पाए गए हैं। इस मामले में भंडरिया पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।