अस्पताल भवन का किया निरीक्षण
गढ़वा | सिविलसर्जन डाॅ. आरजेपी सिंह ने गुरुवार को नव निर्मित अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवन को हस्तगत करने संबंधी डीसी के निर्देश के आलोक में अधूरे कामों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि एक-दो दिनों में भवन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए इंजीनियरिंग सेल के पदाधिकारी और संबंधित अन्य पदाधिकारियों की टीम भवन का निरीक्षण करेगी। उसके बाद कमियों को दूर कर नए भवन में सदर अस्पताल को शिफ्ट करने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि नए भवन में पानी और बिजली की सुविधा नहीं है। इसके अलावे अन्य कार्य बाकी हैं। सीएस ने बताया कि यदि पानी और बिजली की व्यवस्था कार्यकारी एजेंसी के द्वारा कर दी जाती है तथा भवन का निरीक्षण करने वाली टीम ठीक समझती है तब फिलहाल ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी चलाने की योजना है।