- Hindi News
- डीसी ने बैठक में एटीएम लगाने का दिया निर्देश
डीसी ने बैठक में एटीएम लगाने का दिया निर्देश
गढ़वा | उपायुक्तडाॅ मनीष रंजन ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अग्रणी बैंक के प्रबंधक, बैंक के पदाधिकारियों पीएमआईडीएफ के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभी बैंक अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर सुदूरवर्ती प्रखंड मेराल, डंडई, खरौंधी, धुरकी, चिनिया में एटीएम लगाने का निर्देश दिया है। एक सप्ताह के अंदर सामाजिक सुरक्षा के 26 हजार लाभुकों जिनका बैंक खाता आधार कार्ड हैं। उनके आधार का बैंक खाता से सीडिंग करने राष्ट्रीय पेमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया से मैपिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही इस कार्य का निगरानी करने का निर्देश एसडीओ सह नोडल पदाधिकारी को दिया। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए खाते का संबंधित बैंकों द्वारा खाताधारियों को अविलंब ग्रुप कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही बैनर- पोस्टर के माध्यम से इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।
किसान क्रेडिट कार्ड के प्रति बैंकों द्वारा रूचि नहीं लेने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए योग्य किसानों को केसीसी मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सदर एसडीओ पीएन मिश्रा, रंका एसडीओ, सामाजिक सुरक्षा निदेशक आदि उपस्थित थे।