पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को दी जाएगी कानूनी जानकारी

बच्चों को दी जाएगी कानूनी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके उपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा सदर प्रखंड के सभी उच्च विद्यालयों में विधिक जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल श्रम, बाल विवाह, दहेज, महिला हिंसा एवं अत्याचार, ट्रैफिकिंग आदि विभिन्न विषयों से संबंधित नियम-कानून की जानकारी दी जा रही है।

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि 12 दिसंबर को डीएवी लातेहार एवं गांधी इंटर कॉलेज लातेहार, १५ दिसंबर को उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुरूप, 16 को केंद्रीय विद्यालय लातेहार, 18 को आदिवासी उवि लुटी, 19 को उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुरा, 20 को उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावागढ़ एवं 22 दिसंबर को उच्च विद्यालय जालिम में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को कानूनी जानकारियां दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व कन्या उच्च विद्यालय, बालक उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोचरा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय पांडेयपुरा में कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है।