पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सप्ताह के भीतर और एक लाख लोगों का खाता खोलें : डीसी

एक सप्ताह के भीतर और एक लाख लोगों का खाता खोलें : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | डीसीमुकेश कुमार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री जन-धन योजना के प्रगति की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि अब तक ३५ फीसदी लोगों का ही खाता खुल सका है। उन्होंने 26 जनवरी, 2015 से पूर्व दो लाख लोगों का खाता खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया। डीपीआरओ पंचानन उरांव ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह में एक लाख लोगों का खाता खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी बैंक प्रबंधकों को जिलेभर में 12 16 दिसंबर को खाता दिवस मनाने का निर्देश दिया गया है। समीक्षा के दौरान एलडीएम ने बताया कि अब तक करीब 70 हजार लोगों के खाते खोले गए हैं। इसपर डीसी ने प्रत्येक घर में कम से कम एक व्यक्ति का खाता खोलने सहित लक्ष्य प्राप्ति के लिए कई निर्देश दिए। बैठक में केसीसी के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। डीसी ने केसीसी के सभी लंबित मामलों को यथाशीघ्र निपटाने का निर्देश दिया है। बैठक में सदर एसडीओ डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि, अपर समाहर्ता अनिल कुमार, एलडीएम नीरद कुमार, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत समेत सभी बैंक के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

छपवाकरदिए गए एक लाख फॉर्म : जिलाप्रशासन की ओर से एक लाख बैंक फॉर्म छपवाकर बैंक अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि इसे पीडीएस की दुकानों, प्रखंड कार्यालय, प्रज्ञा केंद्र, पंचायत सेवक जनसेवक से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

जिले में बीपीएल, अंत्योदय तथा अतिरिक्त बीपीएल के करीब 90 हजार लाभुक हैं। इन्हें इस योजना से जोडऩे के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

शाखाप्रबंधक किए जाएंगे सम्मानित : बेहतरकार्य करने वाले ग्राहक सेवा केंद्र (प्रज्ञा केंद्र) शाखा प्रबंधक सम्मानित किए जाएंगे। डीपीआरओ ने बताया कि डीसी ने बेहतर कार्य करने वाले प्रज्ञा केंद्र को टेबलेट देकर और लक्ष्य पूरा करने वाले विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों को भी 26 जनवरी के दिन सम्मानित करने की घोषणा की है।



फोटो नंबर-6