पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेस्लीगंज : कंबल वितरण कार्यक्रम

लेस्लीगंज : कंबल वितरण कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेस्लीगंज | सदरएसडीओ सुरेंद्र वर्मा ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए गुरुवार को कोर्ट खास पंचायत सचिवालय से कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस अवसर पर कोर्ट खास कुराइन पतरा पंचायत के 160-160 गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। लेस्लीगंज बीडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों को कंबल उपलब्ध करा दिया गया है। पंचायत सेवक कंबल वितरण के लिए लाभुकों की सूची बनाकर अविलंब कंबल वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि गरीब असहायों को ठंड से राहत मिल सके। इस कार्यक्रम में प्रखंड नाजीर संजय, पंचायत सेवक विनय शर्मा, वार्ड सदस्य जैनुल अंसारी, मो मुस्लिम अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।