पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्थर से कूच कर एक की हत्या

पत्थर से कूच कर एक की हत्या

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पत्थर से कूच कर एक की हत्या

डंडई | डंडईथाना क्षेत्र के तसरार गांव के पास अपराधियों ने बुधवार की रात एक व्यक्ति की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। मृतक का नाम अयोध्या साह उर्फ विपिन साह (35) बताया गया है। डंडई पुलिस बुधवार सुबह सड़क के पास पड़े उसके शव की पहचान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक उसी थाना क्षेत्र के डोल गांव के छठन साह का पुत्र था। इस संबंध में डंडई थाना प्रभारी कुलदीप टाेप्पो ने कहा कि विपिन साह नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था और वह लेवी वसूलने का कार्य करता था। कुछ माह पूर्व एक ठेकेदार के मुंशी के अपहरण में उसकी संलिप्तता थी। उसकी हत्या को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बारे में पुलिस अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।