पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता समिति के सशक्तीकरण के लिए प्रशिक्षण

माता समिति के सशक्तीकरण के लिए प्रशिक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार | शहरके माको स्थित स्वयंसेवी संस्था वेदिक सोसाइटी के कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को एक दिवसीय माता समिति का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें सदर प्रखंड के नावागढ़ एवं तरवाडीह पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र की माता समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण देकर माता समिति को सशक्त बनाने तथा उन्हें जागरूकता करने से संबंधित जानकारी दी गई। संस्था के सचिव चंद्रशेखर सिंह ने केंद्र आनेवाले छह माह तक बच्चों को पौष्टिक आहार देते हुए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान की बात कही। वहीं, तीन से छह वर्ष के बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों मेें भेजने के लिए पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। यूनिसेफ की जिला समन्वयक मैरी ने गर्भवती महिलाओं को मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी दी, वहीं धात्री महिलाओं के लिए स्तनपान कराने की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर सुजीत कुमार, तबस्सुम प्रवीण, लालबिहारी सिंह, संजय ठाकुर, जियाउल हक, योगेंद्र उरांव, बनवारी उरांव, रामप्रसाद रजक समेत कई लोग उपस्थित थे।