- Hindi News
- बैठक के लिए जा रही सीओ खा गईं नींद की 15 गोलियां
बैठक के लिए जा रही सीओ खा गईं नींद की 15 गोलियां
बेगूसराय | भगवानपुरप्रखंड की सीओ रंजू गुप्ता ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आपदा विभाग की बैठक में हिस्सा लेने सीओ रंजू गुप्ता बेगूसराय रही थीं। रास्ते में अपने चालक से नींद नहीं आने की बात कह दवा मंगवा ली और 15 गोलियां खा गईं। डीएम कार्यालय पहुंचते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। वहां उन्होंने चालक को जहर खाने की बात बताई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीओकार्यालय पर कर्मचारी दे रहे थे धरना
सीओपर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा कर गुरुवार को अंचल के कर्मचारी कार्यालय पर धरना दे रहे थे। सीओ को हटाने की मांग पर कर्मचारी डटे थे। वरीय उपसमाहर्ता कमरु जमा तेघरा डीसीएलआर ने कर्मचारियों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। सीओ को सलीके से बात करने की नसीहत दी थी।