मोटरसाइकिल दुर्घटना में नाना-नाती घायल
गढ़वा | रंका-रामानुजगंजमार्ग पर हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में नाना- नाती घायल हो गए। घायलों में रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी रामवृक्ष यादव एवं बबलू यादव है। घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त लोग अपने घर से बलरामपुर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी बीच रंका थाना से आगे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वे लोग घायल हो गए।